फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One person killed and two injured in encounter while looting silver from a silver trader

UP: मथुरा में चांदी लुटेरों से मुठभेड़, पुलिस ने ढेर किया एक बदमाश, दूसरे को भी लगी गोली; हालत गंभीर

Fri, 01 Aug 2025 10:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

मथुरा में कारोबारी से 75 किलो चांदी लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया। दूसरा गोली लगने से घायल है। 

विज्ञापन
One person killed and two injured in encounter while looting silver from a silver trader
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाने की पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात को कारोबारी से 75 किलो चांदी लूटने वाले आरोपियो को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए, लेकिन एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। साथ ही पुलिस ने दो बोलेरो कार, तमंचा, कारतूस समेत अन्य सामग्री जब्त की है। वहीं घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया है।   
विज्ञापन

डैंपियर नगर के पंजाबी पेच निवासी कारोबारी दोनों भाई कन्हैया और गौरव चालक शब्बीर के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से मंगलवार शाम को आगरा के नमक की मंडी से 75 किलो चांदी लेकर आ रहे थे। फरह के हिंदुस्तान कॉलेज के समीप बाइक व बोलेरो से आए हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने कार रुकवा ली और चालक को खींचकर बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश हथियार के बल पर दोनों युवकों को अगवा कर 75 किलो चांदी लूटकर अछनेरा रोड की तरफ भागने लगे। यहां पुलिस की गश्त देख युवकों को उतार दिया और यूटर्न लेकर वापस हाईवे की तरफ आ गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। तीन घटे बाद स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे पर भीम नगर पुलिस के पास खड़ी मिली। चांदी बदमाश लूट ले गए थे। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की चांदी लूट के बाद से पुलिस की आठ टीमें लुटेरों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार देर रात आगरा-बार्डर पर पुलिस को मुखबिर से कुछ बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली।
विज्ञापन

 इस पर घेराबंदी शुरू कर दी गई। पुलिस ने बिना नंबर की एक संदिग्ध बोलेरो को रुकवाया। लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में आगरा के राहुल और नीरज घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को आगरा स्थित एसएन में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरों के पास से बिना नंबर की एक बोलेरो बरामद की है। साथ ही सराफा कारोबारी की लूटी हुई एक करोड़ रुपये की चांदी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस लुटेरों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed