फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft in BJP leader house temple in Mathura

Mathura News: चोरों ने भगवान का दर भी नहीं छोड़ा, भाजपा नेता के घर में मंदिर से उठा ले गए मूर्तियां

Sat, 04 Jan 2025 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 12:39 PM IST
सार

मथुरा में चोर ने मंदिर में चोरी को अंजाम दिया। भगवान की मूर्तियां ले गए। दिनदहाड़े हुई घटना से कान्हा की नगरी में मंदिरों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Theft in BJP leader house temple in Mathura
आरोपी युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के चौक बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े भाजपा के महानगर महामंत्री के घर में बने मंदिर से चोरी हो गई। चोर एक लाख रुपये कीमत की चांदी की भगवान की मूर्तियां और बर्तन ले गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर का चेहरा दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी पहचान कर रही है।

विज्ञापन

 

पहली मंजिल पर रहता है परिवार
भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी चौक बाजार में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान के ऊपर के हिस्से में वह रहते हैं और नीचे के हिस्से में मंदिर बना है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब मंदिर में एक चोर घुस गया। चोर ने मंदिर में रखी शिव परिवार की मूर्तियां, 5 गाय, 4 श्रीयंत्र, एक लुटिया, 11 प्लेट (सभी चांदी के) चोरी कर ली। कुछ देर बाद वह नीचे आए तो चोरी की जानकारी हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि चौक बाजार घनी बस्ती है, यहां चोरी की वारदात होना काफी गंभीर बात है। उन्होंने गोविंद नगर थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक चोर का चेहरा दिखाई दे रहा है। फुटेज की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed