फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One has to wait for everything from treatment to tests in OPD

Mathura News: ओपीडी में इलाज से लेकर जांच तक के लिए करना पड़ रहा इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
One has to wait for everything from treatment to tests in OPD
मथुरा। महिला अस्पताल में मरीज की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : mathura
मथुरा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। महिला जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष से लेकर खून जांच सेंटर तक मरीजों की लाइन लग रही है। मरीजों को जांच के बाद इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मौसमी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को बुखार, खांसी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त 450 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण कक्ष से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लगी थी। चिकित्सक एक-एक करके मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन

अस्पताल डॉ. अनुभा अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों महिला मरीजों की संख्या पहले से बढ़ी है। सभी को इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार और खांसी जुकाम समेत त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसमी बीमारियां पैर पसार रही हैं। उधर, खून जांच कक्ष के टेक्नीशियन ने बताया कि सबसे ज्यादा सीबीसी जांच हो रही है। इसमें बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कुछ मरीजों की जांच में इंफेक्शन के भी लक्षण आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed