फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one died in accident on expressway in mathura

एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
one died in accident on expressway in mathura
accident - फोटो : graphic
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के दो अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर आल्टो कार सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 61 के समीप टायर फटने से अनियंत्रित कार पलट गई। इसमें सवार चालक अशोक कुमार निवासी सुहागनगर फीरोजाबाद की मौत हो गई। उमेश चंद्र और जैकी निवासी पचौरी नगर थाना सादाबाद, हाथरस घायल हो गए। 

दूसरा हादसा थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 120 के समीप शुक्रवार तड़के हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रहा आयशर कैंटर चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। पीछे से आ रही एंबुलेंस ट्रैवलर कैंटर से टकरा गई। इससे एंबुलेंस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन


जीप का पहिया निकला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी
यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात्रि गश्त को जा रही सुरीर पुलिस की जीप का पहिया निकल गया, इससे वह अनियंत्रित हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

सुरीर कोतवाली पुलिस एक्सप्रेसवे पर राया कट से खंदौली तक गश्त कर रही थी। रात करीब 9:30 बजे उपनिरीक्षक जाकिर अली, लालाराम, मनोज कुमार आदि पुलिसकर्मी जीप से जा रहे थे। मांट रोड पर गांव इरौली गूजर के समीप जीप का पहिया निकलकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दूर तक वह एक्सल पर लुढ़कती रही। गनीमत रही कि जीप पलटी नहीं। बताया गया कि सुरीर पुलिस को कभी नई गाड़ी ही नहीं मिलती है। खटारा जीपों से ही काम चलाना पड़ता है।


हादसे में बाइक सवार घायल
टैंटीगांव कराहरी मार्ग पर मैक्स पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जयप्रकाश निवासी भौगांव थाना शेरगढ़ शुक्रवार दोपहर अपनी बाइक से कराहरी जा रहे थे। हनुमान मंदिर के समीप हादसा हो गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पुलिस ने हास्पिटल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed