फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   On the question of the Minister of State, SSP said- Ganja is coming to Mathura from MP

UP: मथुरा में मध्य प्रदेश से हो रही गांजे की सप्लाई, राज्यमंत्री ने किया सवाल...एसएसपी ने जानें क्या कहा

Wed, 28 May 2025 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 10:13 AM IST
सार

कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान राज्यमंत्री संदीप सिंह ने जब गांजे की तस्करी पर सवाल किया, तो एसएसपी ने कहा कि मध्य प्रदेश से गांजा आ रहा है। हालांकि पुलिस तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। 
 

विज्ञापन
On the question of the Minister of State, SSP said- Ganja is coming to Mathura from MP
कार्यक्रम के दौरान चैक भेंट करते राज्य मंत्री

विस्तार

मथुरा में राज्यमंत्री संदीप सिंह के सवाल पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जवाब देते कहा कि मथुरा में अधिकतर गांजा मध्य प्रदेश से सप्लाई होता है। हालांकि पुलिस सप्लायरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। राज्यमंत्री ने पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने यह सवाल पूछा था। एसएसपी ने पुलिस द्वारा की गई विभिन्न कार्रवाईयों के बारे में जानकारी दी। इसमें गुंडा एक्ट, पॉक्सो एक्ट, जिला बदर, अपहरण, लूट, बलात्कार समेत अन्य घटनाएं शामिल हैं। मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनाएं का हाल जाना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी से कहा कि फसल बीमा योजना से ज्यादातर किसानों को लाभान्वित करें। वहीं जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त ब्रज की रज अभियान की सराहना की। डीएफओ को निर्देश दिए कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

 
विज्ञापन

गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, योगेश चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, आकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, सीडीओ मनीष मीना, डीएफओ रजनी कांत मित्तल आदि मौजूद रहेे।

 

वासुदेव वाटिका का जाना हाल
बैठक के बाद राज्यमंत्री ने गोकुल बैराज के निकट निर्माणाधीन वासुदेव वाटिका का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने वाटिका में उत्कृष्ट साउंड सिस्टम, फूड कोर्ट, फाउंटेन, लाईट एंड साउंड शो की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed