{"_id":"67b632c4acc3ea7d7803e2ca","slug":"on-dimaand-vaahanon-kee-choree-karane-vaale-gaing-ko-pakada-mathura-news-c-29-1-mtr1002-358272-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गैंग: पलक झपकते ही खोल देते हैं बाइक लॉक, ऑन डिमांड चोरी...कश्मीर तक करते हैं सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गैंग: पलक झपकते ही खोल देते हैं बाइक लॉक, ऑन डिमांड चोरी...कश्मीर तक करते हैं सप्लाई
Thu, 20 Feb 2025 03:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:14 PM IST
सार
वृंदावन पुलिस ने ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो पलक झपकते ही किसी भी बाइक का लॉक तोड़ देते हैं। ऑन डिमांड बाइक चोरी करने के बाद कश्मीर तक इनकी सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 से अधिक चोरी की बाइकों को बरामद किया गया है। ये गिरोह ऑन डिमांड वाहनों की चोरी करने में माहिर है।
इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि टू-व्हीलर वाहनों के शौकीन युवाओं की मांग पर विभिन्न राज्यों से बाइक चोरी करने वाले दो चोर चोरी की बाइक के साथ सौ फुटा पुल के नीचे से गुजर रहे हैं।
पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख चोर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी गांव हथिया थाना बरसाना निवासी तारीफ और शौकीन हैं। दोनों ने बताया कि वह डिमांड के हिसाब से गाड़ी चुराते हैं। उन्होंने कश्मीर तक से गाड़ी चुराई हैं और यहां की गाड़ियों को वहां बेचा भी है। आरोपियों से पुलिस ने धौरेरा स्थित गो ग्राम की झाड़ियों से 12 से अधिक चोरी की बाइक बरामद कीं हैं।