फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   officer

सख्ती बेअसर: दस बजे तक दफ्तर नहीं पहुंचे अफसर

Wed, 15 Jan 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
officer
कलेक्ट्रेट में 9:44 पर खाली पड़ा नगर मजिस्ट्रेट का दफ्तर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। शासन के आदेश हैं कि अफसर सुबह साढ़े नौ बजे तक आफिस में पहुंच जाएं और 11 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनें। अमर उजाला की टीम ने कलक्ट्रेट, राजीव भवन, तहसील सदर में अफसर सुबह दस बजे तक नहीं पहुंचे। फरियादी भी परेशान घूूमते हुए मिले। सोमवार को जिलाधिकारी ने जब सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया तब डेढ़ सौ से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी विभागों में नहीं मिले थे।
विज्ञापन

अगले ही दिन मंगलवार को भी यही हालात थे। सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर एडीएम वित्त के दफ्तर में कुर्सियां खाली थीं। सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर सिटी मजिस्ट्रेट का दफ्तर भी खाली था। नौ बजकर 46 मिनट पर सदर तहसील में एसडीएम सदर का दफ्तर बंद था। 9 बजकर 47 मिनट पर तहसील परिसर पूरी तरह खाली था। दफ्तरों पर ताले लगे थे। 9 बजकर 48 मिनट पर तहसीलदार का दफ्तर खाली था। राजीव भवन में 9 बजकर 53 मिनट पर जिला विकास अधिकारी का दफ्तर खाली था। 9 बजकर 55 मिनट पर सीडीओ का दफ्तर खाली था।
विज्ञापन

फरियादी बोले,
सुबह सवा नौ बजे नायब तहसीलदार से मिलने तहसील आए हैं। नौ बजकर 58 मिनट तक दफ्तर में ताला लगा है। तहसील में कोई कर्मचारी भी नहीं है।
- अजीत चौधरी, निवासी हकीमपुर पोस्ट थाना हाईवे
तहसील में साढ़े नौ बजे आ गए, लेकिन अधिकारियों के दफ्तर में ताले लगे हैं। काफी दूर से आना पड़ता है। समय खराब होता है अधिकारी मिलते नहीं हैं।
- मोहन, निवासी शाहपुर ऊंचा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed