फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   number of dengue fever patients continuously increasing in Mathura

लगातार डस रहा डेंगू का डंक: रैपिड के सहारे न रहें, एंटीजन जांच भी जरूरी; सही समय पर लें डॉक्टर की सलाह

Sat, 16 Sep 2023 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 10:36 PM IST
सार

मथुरा में डेंगू का डंक लगातार लोगों को डस रहा है। इसलिए रैपिड के सहारे न रहें, एंटीजन जांच भी जरूरी है। सही समय पर डॉक्टर की सलाह भी लें। 

विज्ञापन
number of dengue fever patients continuously increasing in Mathura
डेंगू संक्रमण - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में डेंगू बुखार के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को बलदेव क्षेत्र में एक और रोगी मिलने से आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है। देहात क्षेत्र में लगातार बढ़ते रोगियों से स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है। जहां रोगी मिल रहे हैं, वहां बचाव के लिए दवाओं का वितरण करने के साथ ही लार्वानाशी का छिड़काव किया जा रहा है, बावजूद इसके हर दिन नए रोगी मिल रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं डॉक्टर रागियों को सचेत कर रहे हैं कि वे डेंगू की रैपिड जांच के सहारे न रहें बल्कि डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा (एंटीजन) जांच अवश्य कराएं। शनिवार को बल्देव क्षेत्र के गोपी की नगरिया में एक और डेंगू संक्रमित मरीज मिला है। अब तक मिले 23 रोगियों में सर्वाधिक देहात क्षेत्र से हैं, जबकि शहरी क्षेत्र के दो ही मरीज हैं। इनमें एक मथुरा और दूसरा वृंदावन क्षेत्र में मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार के मरीज भी करा रहे डेंगू की जांच

जिले में डेंगू रोगियों की बढती संख्या से न केवल स्वास्थ्य विभाग में हलचल मची है, बल्कि बुखार के मरीजों में डेंगू का खौफ है और वे जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी लैब पर डेंगू की जांच करा रहे हैं। मलेरिया अधिकारी डॉ. आर.के सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में दिनभर में 300 एलाइजा जांच (एंटीजन जांच) की जा सकती है। एक बार में 100 सैंपल की जांच हो सकती है। एक बार की जांच में लगभग चार घंटे का समय लगता है।

निजी लैब वाले काट रहे जेब

मथुरा की एक निजी लैब में डेंगू की रैपिड और एलाइजां (एंटीजन) जांच की सुविधा है। रैपिड जांच का शुल्क 500 रुपए और एलाइजा जांच के 1100 रुपए लिए जा रहे हैं। निजी लैब पर डेंगू के शक में सामान्य रोगी जांच करवाने आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन; टीम आएगी पकड़कर ले जाएगी

सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि बुखार के मरीज डेंगू की आशंका होने पर रैपिड किट से जांच कराने के बाद एलाइजा जांच जरूर करा लें। कई बार रेपिड जांच कराने के बाद एलाइजा जांच में नेगेटिव आ जाता है। एलाइजा जांच से ही डेंगू की पुष्टि होती है। उन्होंने बताया कि निजी लैब में शासन एवं स्थानीय स्तर से डेंगू जांच के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed