{"_id":"6502c008865b45dbb304475c","slug":"know-which-number-to-call-if-snake-appears-around-house-know-helpline-number-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन; टीम आएगी पकड़कर ले जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन; टीम आएगी पकड़कर ले जाएगी
Thu, 14 Sep 2023 03:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Sep 2023 03:16 PM IST
सार
आगरा में यदि आपके घर के आसपास सांप निकलता है तो डरें नहीं। हेल्पनाइन नंबर पर फोन मिलाएं। टीम आएगी और पकड़कर ले जाएगी।
विज्ञापन
UP: आपके घर के आसपास निकलता है सांप...तो डरें नहीं, लिख लें यह नंबर और मिलाएं फोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में सांपों को लेकर लोगों की जागरुकता बढ़ी है। अब लोग घर या आसपास कहीं भी सांप निकलने पर उसे मारते नहीं हैं। बल्कि उसको सुरक्षित स्थान तक छुड़वाने के लिए वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को बुलाते हैं। पिछले दो महीनों में वन्यजीव संरक्षण संस्था वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने आगरा और मथुरा से करीब 270 सरीसृपों को बचाया गया।
विज्ञापन
वन्यजीव संरक्षण के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने जुलाई और अगस्त के महीने में आगरा और मथुरा क्षेत्र से करीब 270 सरीसृपों को बचाया। इनमें 77 इंडियन रैट स्नेक, 55 कोबरा, 38 इंडियन वुल्फ स्नेक, 20 अजगर और 40 मॉनिटर लिजर्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दांव पर जीवन: चंद पैसों के लिए मेडिकल वेस्ट से एल्युमिनियम-कांच निकाल रहीं महिलाएं, सालों से चल रहा अवैध धंधा
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ एसओएस के सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि अभी और जागरुकता की जरूरत है। ताकि ज्यादा वन्य जीवों को बचाया जा सके। डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एमवी ने बताया कि सांप तब तक नहीं काटते जब तक उन्हें उकसाया या धमकाया न जाए। इसलिए कहीं भी सांप दिखाई देता है तो उसे परेशान करने के बजाए हमें हेल्प लाइन नंबर 9917109666 पर सूचित करें।