फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now ship will be in yamuna from delhi to agra

दिल्ली से आगरा तक यमुना में चलेंगे जहाज

Thu, 18 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
now ship will be in yamuna from delhi to agra
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
गंगा और यमुना में वाटर ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आगरा से दिल्ली तक यमुना को साफ करके इसमें पानी के जहाज चलाए जाएंगे। गंगा में कुछ दूसरे प्वाइंट पर भी जहाज चलाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


वृंदावन में नमामि गंगे के दूसरे चरण के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यमुना और गंगा हमारा इतिहास हैं। हमें इनकी पवित्रता बनाए रखनी होगी। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


नमामि गंगे योजना के अंतर्गत नदियों को साफ किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने यहां कहा कि सभी प्रमुख नदियों को साफ करके वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू किया जाएगा। आगरा से दिल्ली तक पानी के जहाज चलाए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना बना ली गई है। यमुना को तीन चरणों में साफ करके यह योजना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। दिल्ली में कई प्वाइंट पर काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। गंगा में भी वाटर ट्रांसपोर्ट शुरू हो रहा है। इसके लिए सफाई कराई जा रही है। पानी के जहाज चलाने से पहले नदियों के किनारे स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए ड्राइंग तैयार कर ली गई है। टीम स्थानों का चयन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed