फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New year

नववर्ष पर ब्रज की रज पाने के लिए पालन करने होंगे कोविड-19 के नियम

Wed, 23 Dec 2020 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
New year
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। नववर्ष 2021 की शुरुआत ब्रज की रज मेें करने के लिए श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। भारी भीड़ आने का अनुमान लगाते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए मंदिर प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में
विज्ञापन

12 ऐसे मंदिर हैं, जिनमें श्रद्धालुओं की सर्वाधिक संख्या रहेगी, इनके कर्मचारियों की कोविड जांच कराना शुरू कर दिया गया है। पार्किंग के स्थानों का चयन किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि शहर तथा कस्बे के अंदर वाहनों को न आने दिया जाए। इसलिए मुख्य मार्गों की पुरानी पार्किंग का ही उपयोग किया जाए। नए पार्किंग स्थल भी शीघ्र तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बंद किए गए ब्रज के सभी मंदिर खुल चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। कई मंदिरों में कोविड के नियमों की अनदेखी भी हुई है। नए वायरस का शोर भी मचने लगा है। चूंकि सात दिन बाद नया साल आने वाला और बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए साल पर ठाकुरजी और राधारानी के दर्शन करने मथुरा आते हैं, इसलिए प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 के नियमों के तहत मास्क लगाने, सैनिटाइज का उपयोग करने तथा सामाजिक दूरी का पालन प्राथमिकता से करने पर जोर दे रहा है। इसके लिए प्रशासन के माध्यम से मंदिर प्रबंधन से कोविड गाइडलाइन के तहत सभी व्यवस्थाएं करने के लिए कहा जा रहा है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, रंगजी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, राधारानी मंदिर बरसाना, दाऊजी मंदिर बलदेव, कीर्ति मंदिर बरसाना, गिरिराज जी मंदिर गोवर्धन में प्राथमिकता से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों में रहेगी भीड़
श्रीकृष्ण जन्मभूमि, श्री द्वारिकाधीश मंदिर, ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, श्रीरंगजी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधारानी मंदिर बरसाना, कीर्ति मंदिर बरसाना,

दानघाटी मंदिर गोवर्धन, गिरिराज जी मंदिर जतीपुरा, दाऊजी मंदिर बलदेव व नरी सेमरी मंदिर।
कीर्ति मंदिर में नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के नियमों के तहत ही पालन कराते हुए दर्शन कराए जाएंगे।
नववर्ष पर मथुरा जिले में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का प्राथमिकता के आधार पर पालन कराया जाएगा। व्यवस्थाओं के संबंध में मंदिर प्रबंधन से भी लगातार चर्चा की जा रही है।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed