फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New circle rates will give a shock, the process of fixing rates begins

Mathura News: नए सर्किल रेट देंगे झटका, दरें तय करने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 01 Aug 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 01 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
New circle rates will give a shock, the process of fixing rates begins
मथुरा। जनपद में नए सर्किल रेट तय करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई दरें लागू कर दी जाएगीं। वर्ष 2016 के बाद यह पहला मौका होगा जब सर्किल रेट बढ़ेंगे।
विज्ञापन



जनपद में विभिन्न कारणों के चलते वर्ष 2016 के बाद सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई है। 2016 में सर्किल रेट अधिक होने के कारण कोई वृद्धि नहीं की गई थी। पिछले साल प्रशासन ने नए सिरे से सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया शुरू की तो अनेक स्थानों पर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के चलते इसे टाल दिया गया। में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे 530बी के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन के लिए फोरलेन मार्ग और मथुरा से गोवर्धन फोरलेन निर्माण के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया गया। इसी कारण सर्किल रेट यथावत रहे। इस बार सर्किट रेट तय करने के लिए प्रक्रिया को फिर शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले दिनों इसके लिए निबंधन विभाग के अधिकारियों की बैठक में सर्वे को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें वृंदावन क्षेत्र पर ही अधिक फोकस रहा है। पानी गांव का इलाका भी इसी श्रेणी में शामिल है। इनके अलावा जनपद के कई और मुख्य मार्ग भी नई दरों की प्राथमिकता में शामिल हैं, जिसमें मथुरा से गोवर्धन रोड, छटीकरा से राधाकुंड रोड भी शामिल हैं। मथुरा, वृंदावन के साथ गोवर्धन और बरसाना भी इसी श्रेणी में हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नए सर्किल रेट का प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष भेजा जाना है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक दो दिन में यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रस्तावित दरों पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाएगी। इनका निस्तारण 15 अगस्त से पहले ही कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed