फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   national congress of businessmen

जीएसटी, आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध का एलान

Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
national congress of businessmen
व्यापारी अधिवेशन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में जीएसटी में व्यापारी को जेल के प्रावधान और ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन का एलान किया गया। व्यापारियों ने राजनीतिक अधिकार के लिए लखनऊ में अपनी ताकत दिखाने का एलान किया।
विज्ञापन


मसानी स्थित अग्रवाटिका में आयोजित अधिवेशन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा केंद्र सरकार का मेक इन इंडिया आम जन पर कई तरह के करों के चलते टेक इन इंडिया हो गया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के चलते आज छोटा व्यापारी बर्बादी के कगार पर आ गया है। लघु एवं कुटीर उद्योग, रक्षा, उड्डयन, फार्मा क्षेत्र, सिंगल ब्रांड रिटेल में सौ फीसदी एफडीआई उद्योगों की कमर तोड़ देगा। 
विज्ञापन


अधिवेशन में व्यापारी एक्ट, व्यापारी राहत कोष, व्यापारी पेंशन योजना, ई-व्यापार पर तत्काल रोक, खुदरा व्यापार में एफडीआई पर रोक, टीसीएस पर रोक जैसे विषयों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि जीएसटी के विरोध में व्यापारी 21 नवंबर को दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे और राजनीतिक भागेदारी के लिए व्यापारी 18 दिसंबर को लखनऊ में रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक अग्रवाल, राजीव जयराम, संतोष चाचा, शानु गुप्ता, अंकुर मित्तल, जगत नारायण अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, उमेश भारद्वाज, अविनाश गर्ग, अनिल अग्रवाल, डा. अमित वार्ष्णेय, कल्पना गर्ग, वैभव गर्ग, दिलीप गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed