{"_id":"68139d92a9e129455f076297","slug":"muslim-family-converted-to-hinduism-in-vrindavan-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म...जाकिर खान बने जगदीश, तीन पीढ़ी पहले इस भय से अपनाया था इस्लाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म...जाकिर खान बने जगदीश, तीन पीढ़ी पहले इस भय से अपनाया था इस्लाम
Thu, 01 May 2025 09:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 May 2025 09:43 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपनाया। परिवार का कहना था कि तीन पीढ़ी पहले इस्लाम धर्म अपनाया था, लेकिन अब पूरा परिवार फिर से मूल धर्म में लाैटा है।
विज्ञापन
मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन में एक मुस्लिम परिवार ने पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म को अपनाया। कालीदह क्षेत्र की श्रीजी वाटिका कॉलोनी में हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पूजा, हवन और नामकरण संस्कार कराए गए।
परिवार के मुखिया जाकिर खान, जो अब जगदीश नाम से जाने जाएंगे, उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज मूलतः गुर्जर समुदाय से थे, लेकिन तीन पीढ़ी पहले आक्रांताओं के भय से उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। वर्षों बाद अब पूरा परिवार फिर से अपने मूल धर्म में लौटा है।
विज्ञापन
परिवार के मुखिया जाकिर खान, जो अब जगदीश नाम से जाने जाएंगे, उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज मूलतः गुर्जर समुदाय से थे, लेकिन तीन पीढ़ी पहले आक्रांताओं के भय से उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। वर्षों बाद अब पूरा परिवार फिर से अपने मूल धर्म में लौटा है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन के इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी नए हिंदू नाम दिए गए। जाकिर खान की पत्नी गुड्डी अब गुड़िया, बेटा रणवीर बना रामेश्वर और अनवर बने अमित। उनकी बहू साबरा को अब सावित्री के नाम से जाना जाएगा। बच्चों साबिर, जोया और नेहा खान के नाम क्रमशः शत्रुघ्न, सरस्वती और स्नेहा रखे गए हैं।
ये भी पढ़ें-UP: युवक की दर्दनाक माैत...मरने से पहले फोन पर बहन को बताई खाैफनाक साजिश, परिजन बोले- इसलिए पत्नी ने ली जान
ये भी पढ़ें-UP: युवक की दर्दनाक माैत...मरने से पहले फोन पर बहन को बताई खाैफनाक साजिश, परिजन बोले- इसलिए पत्नी ने ली जान
कार्यक्रम के संयोजक शरद सैनी ने बताया कि यह परिवार जमुना पार थाना क्षेत्र के देरहुआ गांव का निवासी है और पिछले एक वर्ष से वे सनातन धर्म की ओर आकर्षित थे। उन्होंने बताया कि यह परिवार पहले भी हिंदू था और अब उनकी घर वापसी हो गई है। सैनी ने कहा सनातन धर्म सभी का स्वागत करता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लोग फिर से अपने मूल धर्म में लौट रहे हैं।