फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife killed young man by poisoning him

UP: युवक की दर्दनाक माैत...मरने से पहले फोन पर बहन को बताई खाैफनाक साजिश, परिजन बोले- इसलिए पत्नी ने ली जान

Thu, 01 May 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 01 May 2025 05:58 PM IST
सार

नोएडा में नाैकरी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। युवक ने माैत से पहले बहन को फोन कर खुद को जहर देने की बात बताई थी। परिजनों ने पत्नी पर जान लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Wife killed young man by poisoning him
सत्यम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के शृंगार नगर निवासी युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए और पुलिस को सूचना दी। आरोप लगाया कि पत्नी ने जहर देकर हत्या की है। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। पत्नी की ओर से जहर दिए जाने की बात युवक ने अपनी बहन को फोन पर बताई थी। मौत का कारण जानने के लिए बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: मथुरा के संत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा खून से पत्र...पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए की ये मांग
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र में शृंगार नगर के रहने वाले 32 वर्षीय सत्यम चौहान करीब छह साल से नोएडा में पत्नी व एक बेटे के साथ रह कर फाइनेंस कंपनी में काम कर रहे थे। 28 अप्रैल को सत्यम ने अपनी बहन को फोन कर जहर खिलाने के बारे में जानकारी दी। परिजन नोएडा पहुंचे और सत्यम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

ये भी पढ़ें-UP: दर्दनाक हादसा...स्कूटी सवारों को वाहन ने रौंदा, भाई-बहन के सामने युवक की माैत; परिवार में मचा कोहराम
 
विज्ञापन

मंगलवार की शाम इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर घर आ गए। यूपी 112 की सूचना पर पुलिस मोहल्ला शृंगार नगर पहुंची। मृतक के पिता अमर सिंह ने आरोप लगाया कि बेटे और बहू के बीच विवाद होता रहता था। बहू ने ही पुत्र को जहर खिलाकर मार डाला। आरोप से संबंधित एक तहरीर भी सदर कोतवाली में दी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पुलिस ने नोएडा में केस दर्ज कराए जाने की बात मृतक के परिजन से कही है।

 
विज्ञापन

बहन को तबीयत बिगड़ने के बारे में बताया
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक सत्यम के परिजन ने बताया कि 2015 में शादी हुई थी। सत्यम के छह साल का पुत्र भी है। जब पत्नी ने जहर दिया तो सत्यम ने अपनी बहन लक्ष्मी को फोन कर कहा कि उसे जहर पिलाया गया है। उसकी तबीयत खराब हो रही है। इसके बाद मृतक के पिता, बहनोई और बहन नोएडा पहुंचे। परिजन ने पुत्र की मौत की जिम्मेदार पत्नी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed