फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal officers and employee leaders agreed, the strike ended

नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं में बनी सहमति, हड़ताल खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Municipal officers and employee leaders agreed, the strike ended
मथुरा। दो दिन की मशक्कत के बाद नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मचारी नेताओं को मनाने में कामयाब हो गया है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद आखिरकार सफाई कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा कर दी। इससे करीब ३० घंटे की हड़ताल के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। हालांकि हड़ताल के चलते दो दिन शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन

नगर निगम मथुरा क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बृहस्पतिवार को भी सफाई कार्य ठप रहा। शहर की सड़कों पर न झाडू़ लगा और न कूड़ा उठाया गया। हड़ताल का दूसरा दिन होने के कारण कूडे़ के ढेर सड़कों पर नजर आए। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु को साथ लेकर कर्मचारी नेताओं से वार्ता की। कर्मचारी नेता उत्तमचंद सहजना ने कर्मचारियों का पक्ष रखते हुए लंबित समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
विज्ञापन

काफी वक्त तक चली वार्ता के बाद नगर आयुक्त ने भरोसा दिया कि सफाई कर्मचारियों को एसीपी लाभ एवं एरियल भुगतान 20 जुलाई तक कर दिया जाएगा। संविदा सफाई कर्मचारियों का 2008 से 2016 तक एरियर 15 जुलाई तक दिला दिया जाएगा। महिला सफाई कर्मचारियों को पिछले दो वर्ष और वर्तमान वर्ष की वर्दी तथा पुरुष सफाई कर्मियों को शीत कालीन वर्दी उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाए कार्ड जारी किए जाएंगे। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को 30 दिन का वेतन संबंधी आगरा एवं अलीगढ़ नगर निगम के अनुसार प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वार्ता में राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, डॉ. करीम अख्तर कुरैशी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. श्यामपाल लेखाकार, सुरेंद्र सिंह क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, महेश काजू सफाई नायक एवं कर्मचारी संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed