{"_id":"639a0e6cae0f530b106bcf5e","slug":"motivational-speaker-neeraj-aggarwal-told-the-tricks-of-success-to-the-students-mathura-news-mtr526752592","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोटीवेशनल स्पीकर नीरज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोटीवेशनल स्पीकर नीरज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मौका था प्रतिभा निखारने का तो छात्रों ने भी पूरे जोश के साथ जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित सृजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। एक
दर्जन से अधिक कार्यक्रम में कई जिलों के 37 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने अपने हुनर को निखारा। छात्रों को जीएलए के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर एवं मोटीवेशनल स्पीकर नीरज अग्रवाल ने सफलता के मंत्र दिए।
सोशल इनिसिएटिव प्रयास और यूथ स्ट्रांग मिशन के तत्वाधान में आयोजित सृजन कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएट डायरेक्टर इंटरनेशनल रिलेशन डॉ. निर्भय कुमार मिश्रा, ब्राडिंग के डीजीएम नितिन गौर, एडमिशन एंड ब्राडिंग सेशन के वाइस प्रेसीडेंट साइबल चटर्जी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. हिमांशु शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई । गणेश वंदना के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया। डॉ. निर्भय मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता के युग में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मलित होना उपयोगी है। दो दिवसीय कार्यक्रम में आगरा, मथुरा, हाथरस, कोसी और भरतपुर से आए प्रतिभागियों ने मेधा, संवाद, आलाप, मुद्रा, कलाकृति, नुक्कड़, जिज्ञासा, मंथन, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, चैस, बास्केटबाल, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, कराटे तथा विभिन्न सांस्कृतिक, वैज्ञानिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में शिरकत की।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियन केंद्रीय विद्यालय मथुरा, कबड्डी में आरपीएम पब्लिक स्कूल हाथरस, कराटे और चैस प्रतियोगिता में कान्हा माखन पब्लिक स्कूल टाउनशिप, बैडमिंटन में दून पब्लिक स्कूल हाथरस, बॉलीबॉल बालक वर्ग में विद्या देवी जिंदल तथा बालिका वर्ग में रतन लाल फूलकटोरी देवी मथुरा, बास्केटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा, टेबल टेनिस बालक वर्ग में कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल, बालिका वर्ग में हनुमान प्रसाद धनुका, फुटबॉल में आर्मी पब्लिक स्कूल, क्रिकेट में आरकेडियन पब्लिक स्कूल चैंपियन रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।