फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More than five thousand farmers are hopeful of getting increased compensation

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा: नई टोल दरें हुईं लागू...अब इतनी कीमत पड़ेगी चुकानी; किसानों को होगा फायदा

Fri, 04 Oct 2024 12:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा हो गया है। कार के लिए 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे। वहीं, रोडवेज व निजी बस आपरेटरों ने भी टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं टोल दर बढ़ने से किसानों को मुआवजे में वृद्धि होने की उम्मीद जाग गई है। 

 

विज्ञापन
More than five thousand farmers are hopeful of getting increased compensation
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात से नई टोल दरें लागू हो गईं। इससे ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच एक्सप्रेस-वे पर सफर 12 प्रतिशत तक टोल महंगा हो गया। यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक का आदेश जारी होने के बाद एक्सप्रेस-वे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने नई टोल दरों को लागू कर दिया है। अब ऐसे में किसानों को उनके फायदे की उम्मीद जाग गई है। 
विज्ञापन



 

टोल वृद्धि के निर्णय से मथुरा के पांच हजार से अधिक किसानों को भी बढ़ा मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। दरअसल, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के वक्त मथुरा जनपद के 300 से अधिक गांवों के पांच हजार से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। टोल दरों में वृद्धि से बढ़ा मुआवजा मिलने की बात भी सामने आ रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में पिछले करीब 10 सालों से बढ़े मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को बढ़ा मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय मथुरा के 300 से अधिक गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। शासन की अनुमति मिलने के बाद किसानों को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा प्रबंधक भरत सिंह राठौर ने बताया बढ़ी दरों को बुधवार रात से लागू कर दिया गया।
विज्ञापन

वाहन श्रेणी
पूर्व दर    नई दरें (दोपहिया)
205   245
कार-जीप
430  485

हल्के व्यावसायिक वाहन
690  760

बस, ट्रक
1400 1550

बहु ध्रुवीय भारी वाहन
2135  2360
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed