फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monsoon halts development of two distributaries worth 36 crore

Mathura News: मानसून ने रोका 36 करोड़ से होने वाला दो रजबहों का विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Monsoon halts development of two distributaries worth 36 crore
मथुरा। मानसून के चलते जिले के दो प्रमुख रजबहों के विकास कार्यों अटक गए हैं। यहां कोसी और नंदगांव रजबहे के पक्के कार्यों की मरम्मत के लिए शासन से 18-18 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुई थी। इनका कार्य अब मानसून के बाद शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अपर खंड आगरा नहर के यह दोनों रजबहे अंग्रेजी शासन काल में बनाए गए थे। इनमें घाट, पुल, हैड समेत अन्य पक्की संरचनाओं का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना है। वहीं इनमें जरूरत के अनुसार पक्के निर्माण कार्य कराकर रजबहे की स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा। इनके लिए करीब एक माह पूर्व ही शासन द्वारा 18-18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं। एक्सईएन नवीन कुमार ने बताया कि मानसून के चलते अभी कार्य शुरू नहीं कराए गए हैं। उनकी टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने और मानसून के बाद तेजी से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed