फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkey catch campaign will soon start in the city, Municipal Commissioner formed a four-member team

UP: मथुरा-वृंदावन को मिलेगी बंदरों से मुक्ति, नगर निगम ने बनाई ये योजना; मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 08 Dec 2024 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 11:35 AM IST
सार

मथुरा-वृंदावन के लोगों को बंदरों से जल्द मुक्ति मिलने जा रही है। इसके लिए नगर निगम द्वारा रणनीति तैयार कर ली है। जल्द अभियान चलाकर इन उत्पाती बंदरों को पकड़ा जाएगा। 
 

विज्ञापन
Monkey catch campaign will soon start in the city, Municipal Commissioner formed a four-member team
बंदर।  संवाद

विस्तार

मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शहरवासियों को बंदरों के उत्पात से मुक्ति दिलाने के लिए जल्द ही बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम सर्वे कर बंदरों की अधिकता वाले क्षेत्रों को चिह्नित करेगी। नगर निगम द्वारा यह कदम अमर उजाला द्वारा इस समस्या को लेकर चलाए गए अभियान के बाद उठाया है।
विज्ञापन


नगरवासियों की सबसे बड़ी बंदरों के उत्पात की समस्या के निदान के लिए अमर उजाला द्वारा कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों की समस्या के साथ उन्हें होने वाली परेशानियों को उजागर किया गया। इस अभियान से जागे नगर निगम ने बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने अधीनस्थों से शहर में बंदरों काे पकड़कर शहर से दूर जंगल में उनके अनुकूल स्थान पर छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन


इससे पहले नगर में सर्वे कराने और इसे सफल बनाने के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह टीम अपर नगर आयुक्त रामजीलाल के निगरानी में नगर में उन क्षेत्रों का सर्वे करेगी जहां बंदरों की अधिकता है। ऐसे स्थानों से बंदर पकड़ने की प्राथमिकता रहेगी ताकि कम समय में बड़ी संख्या में बंदर पकडे़ जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में 50 हजार से अधिक बंदर हैं। चौबिया पाड़ा, जनरल गंज, द्वारिकाधीश मंदिर क्षेत्र, घाटों और पॉश कॉलोनियों में बंदरों की बड़ी संख्या में है। इधर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों और उनके मार्गों पर बंदरों की अधिकता है। जो कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बने हुए हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि चार सदस्यीय टीम जैसे ही सर्वे पूरा करा लेगी, अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed