फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mohawk Singh got 165th rank in JEE Advanced

जेईई एडवांस में मोहक सिंह को 165 वीं रैंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mohawk Singh got 165th rank in JEE Advanced
मथुरा। देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2021 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। सुबह घोषित हुए परीक्षा परिणाम में मथुरा जनपद से मोहक सिंह राणा ने 165वीं रैंक और प्रशांत कुमार ने 1000वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड का परीक्षा परिणा शुक्रवार को प्रात:काल ही जारी हो गया। इसे देख फरह ब्लॉक के गांव सरुरपुर ओल के मूल निवासी मोहक सिंह राणा को 165वीं रैंक मिली है। राजपाल सिंह राणा के पुत्र मोहक सिंह ने कोटा में आईआईटी की तैयारी की थी।
विज्ञापन

पिता कोटा में ही एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मोहक सिंह की तमन्ना अब इंजीनियरिंग के बाद सिविल सेवा में जाने की है। वह आईएसएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मोहक की इस उपलब्धि की जानकारी गांव सरुरपुर में लगते ही परिवारीजन खुशी से झूम उठे। ग्रामीणों ने भी मोहक सिंह राणा को बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राया ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के पुत्र की इस उपलब्ध पर परिचितों ने बधाई दी है। प्रशांत राया ब्लॉक के गांव विसावली का रहने वाला है। ग्रामीणों ने भी उसे इस कामयाबी पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed