फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mohan Bhagwat will come today, strict security arrangements

Mathura News: आज आएंगे मोहन भागवत, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat will come today, strict security arrangements
मथुरा/फरह। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज शाम को फरह के दीनदयाल धाम में पहुंचेंगे। ट्रेन के जरिये वह आएंगे और मथुरा जंक्शन पर उतरेंगे। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फरह के दीनदयाल धाम पहुंचेंगे। यहां संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद 28 को गो अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण व सभा को संबोधित करेंगे। 29 को उनकी मथुरा से रवानगी होगी।
विज्ञापन


जिला पुलिस व प्रशासन को मिली आगमन सूचना के अनुसार फरह के परखम गऊ ग्राम में नवनिर्मित गो अनुसंधान केंद्र का मोहन भागवत लोकार्पण करने के लिए 27 की शाम सात बजे यहां पहुंचेंगे। सोमवार रात को दीनदयाल धाम छात्रावास में आकर रुकेंगे। व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पूरे इंतजाम के साथ छात्रावास के आसपास फोर्स तैनात कर दी है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने भी यहां दौरा कर लिया है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। मोहन भागवत की सभा में आरएसएस के पदाधिकारियों की ओर से करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। क्षेत्रीय लोगों में भी उनके आगमन को लेकर भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed