फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSF Jawan missing one and a half month ago was found in a park his condition  police was shocked to see him

UP: डेढ़ महीने पहले लापता हुआ बीएसएफ जवान पार्क में मिला, ऐसी हो गई थी हालत...देखकर पुलिस रह गई हैरान

Wed, 23 Jul 2025 09:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Jul 2025 09:55 AM IST
सार

बीएसएफ की 167वाहिनी में तैनात जवान डेढ़ महीने पहले लापता हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। वो अचानक पार्क में हाथ-पैर धोता मिल गया। उसे बटालियन के हवाले कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
BSF Jawan missing one and a half month ago was found in a park his condition  police was shocked to see him
बीएसएफ जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के रिफाइनरी क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान लापता हुआ बीएसएफ का जवान डेढ़ माह बाद पार्क में हाथ-पैर धोता हुआ मिला। रिफाइनरी पुलिस जवान को खोजकर लाई और बटालियन के हवाले कर दिया। जवान अवकाश लेकर घर चला गया है।
विज्ञापन


बाद गांव स्थिति बीएसएफ की 167वाहिनी में तैनात जवान हरियाणा के रेवाड़ी स्थित गांव सुरैल निवासी जसवंत सिंह बीते माह चार जून को अचानक गायब हो गया। ड्यूटी के दौरान जवान के गायब होने पर बटालियन की ओर से थाना रिफाइनरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस जवान की खोज में जुट गई। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने पुलिस टीम को जवान की खोज के लिए उसके पैतृक गांव भेजा गया। वहां उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


वापस आते में पुलिस ने जवान का फोटो रास्ते में लोगों को दिखाया। एक व्यक्ति ने ऐसी शक्ल के आदमी को कोसली रेलवे स्टेशन पर देखे जाने की जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर उत्तम भड़ाना टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे और आसपास जवान की खोजबीन की। इस दौरान जवान रेवाड़ी में बड़ा तालाब हनुमान मंदिर के पार्क में हाथ- पैर धोते हुए मिल गया। पुलिस जवान को साथ ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed