{"_id":"667ba27248b6dda4b6059a58","slug":"miscreants-shot-and-killed-bike-rider-in-mathura-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, सिर को पार कर गई; मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बदमाशों ने बाइक सवार को मारी गोली, सिर को पार कर गई; मौके पर मौत
Wed, 26 Jun 2024 10:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:39 AM IST
सार
तीर्थनगरी में बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मार दी। गोली उसके सिर को पार कर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रेम सिंह चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार युवक की बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
छाता कोतवाली क्षेत्र के सिंगू थोक निवासी प्रेम सिंह चौधरी अपने साथी रत्न सिंह के साथ पेप्सी कम्पनी से ड्यूटी करके घर लौट रहा था। छाता कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर आगरा-दिल्ली हाईवे पर होटल टॉप मोस्ट के सामने पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रेम सिंह के सिर पर असलाह सटाकर गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक सवार फरार हो गए।
इसकी सूचना रत्न सिंह ने प्रेम के परिवार व पुलिस को दी। पुलिस मृतक को केडी मेडिकल कॉलेज में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय व एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की जांच और हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुट गई है।