फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Meeting,REPORT,Kumbh

‘कुंभ की अधूरी व्यवस्थाओं को 24 घंटे में पूरा कराएं अफसर’

Sat, 20 Feb 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Meeting,REPORT,Kumbh
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी स - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक की व्यवस्थाएं अभी अधूरी हैं। खासकर पीडब्ल्यूडी, जल निगम, बिजली और सीवरेज के कार्यों को डीएम ने 24 घंटे में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। यातायात व्यवस्था पर भी चिंता जाहिर करते हुए मेला क्षेत्र में बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम नवनीत चहल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अनेक शिविरों में अब तक बिजली, पानी, सीवर के कनेक्शन नहीं थे। यमुना के घाटों को भी देखा। निरीक्षण उपरांत सभी विभागों को कार्य 24 घंटे में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि ऐसा न होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु एवं महात्मा, साधु-संतों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने मेला व्यवस्थाओं के संबंध में सभी विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। नगर निगम एवं उप जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट को सभी अवैध पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के प्रति अपना व्यवहार सही बनाए रखें। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिन पर अपना आईडी कार्ड या किसी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी पास हो, तो उन्हें वाहन के साथ जाने दें। बैठक में एसपी सुरक्षा रोहित मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर/उप मेलाधिकारी क्रांतिशेखर सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से रखी जा रही निगाह
मेला क्षेत्र में पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है। शनिवार को ड्रोन की सहायता से मेला क्षेत्र की तस्वीरें भी ली गईं। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed