फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura young scientist Rishabh also contributed in success of Chandrayaan 3

Mathura News: चंद्रयान-3 की सफलता में मथुरा का युवा वैज्ञानिक भी शामिल, पूरे शहर को ऋषभ पर गर्व

Thu, 24 Aug 2023 08:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 08:35 AM IST
सार

चंद्रयान-3 की सफलता में मथुरा के युवा वैज्ञानिक ऋषभ भी शामिल रहे हैं। उनके घर पर खुशियों का माहौल है। परिजन सहित पूरे शहर के लोगों को उन पर गर्व है। 
 

विज्ञापन
Mathura young scientist Rishabh also contributed in success of Chandrayaan 3
Mathura News: वैज्ञानिक ऋषभ अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में मथुरा के एक युवा का भी योगदान है। गोविंदनगर निवासी ऋषभ अग्रवाल इसरो में वैज्ञानिक हैं। वह चंद्रयान-3 अभियान में जुटी वैज्ञानिकों की टीम के साथ काम कर रहे थे।

विज्ञापन


तीन भाई बहनों में सबसे छोटे ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि इस मिशन में 100 से अधिक वैज्ञानिक जुटे थे, जिन्हें टीमों में बांटा गया था। इनकी टीम का काम चंद्रयान-3 से सिग्नल प्राप्त करने के बाद उससे कम्यूनिकेशन स्थापित करना था। चंद्रयान-3 को इसी से ट्रैक किया जा रहा था। बताया कि विभाग इसरो टेलीमेटरी ट्रेकिंग एंड कमांडिंग नेटवर्क का काम चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ शुरू हुआ था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कुएं में मिला लापता प्रोफेसर का शव, पत्नी ने तीन कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आगे इसरो की योजना सूर्य की शाखा में सेटेलाइट भेजने की भी है। इसके साथ ही भविष्य में मंगल और शुक्र ग्रह पर भी सेटेलाइट भेज जाने की योजना चल रही है। गोविंद नगर मथुरा निवासी ऋषभ अग्रवाल के पिता हरिवंश अग्रवाल का ज्वैलरी बिजनेस है। बड़े भाई हर्षित अग्रवाल भी इसी व्यापार से जुड़े हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: बारिश के चलते भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोरी की मौत

ऋषभ ने बताया कि उनकी पत्नी कृष्णांगी ने इस मिशन के दौरान उनका काफी मनोबल बढ़ाया। बताया कि उनकी पढ़ाई वृंदावन पब्लिक स्कूल वृंदावन एवं अमरनाथ विद्याश्रम से हुई है। ऋषभ अग्रवाल ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन किया। आईआईटी रुड़की में प्रथम वर्ष में एमटेक में प्रवेश लिया था। इसी दौरान 2018 में इसरो में चयन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed