{"_id":"611e58928ebc3e79996d8d2c","slug":"mathura-workers-of-mulayam-singh-yadav-youth-brigade-demonstrated-mathura-news-agr5042653194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मथुरा। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने जनपद में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था एवं अन्य जनता से जुड़ी हुई समस्याओं के निराकरण के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पंडित भारत भूषण शर्मा एवं ओवित अग्रवाल ने कहा कि बुलियन व्यापारी के साथ बदमाशों द्वारा की गई लूट की इस घटना से जनपद में जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। इससे पहले भी शहर के हृदय स्थल होली गेट पर लूट एवं हत्याकांड की जैसी बड़ी घटना हो चुकी हैं, फिर भी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
इधर, गरीब जनता स्कूलों से आने वाले फोन एवं प्राइवेट किताबों की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान है। कहा कि समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध करेगी। पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजन रिजवी, पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद एडवोकेट, किशोर सिंह, शिव कुमार यादव, रणवीर धनगर, अरुण दीक्षित, रवि यादव, सौरव चौधरी, विभोर गौतम, महानगर अध्यक्ष सतीश पटेल, सैयद शाहिद अल्वी, ठाकुर अंगद सिंह, अरुण ठाकुर, मुशीर खान, अशोक यादव, अमित अग्रवाल, उमेश कर्दम, शेरा यादव आदि थे।