फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Woman dies under suspicious circumstances in Dharamsala

मथुरा: धर्मशाला में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 26 Aug 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Woman dies under suspicious circumstances in Dharamsala
मथुरा। शहर के अंतापाड़ा मोहल्ले की जादौन धर्मशाला में बुधवार की शाम एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति, देवर और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के अंतापाड़ा की जादौन धर्मशाला में चांद निवासी जहांगीरपुर बुलंदशहर पत्नी अमीना (30) के साथ गत मंगलवार की शाम ठहरा था। बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे जब वह वापस धर्मशाला लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था और दरवाजा तोड़ने पर पता चला कि अमीना की मौत हो गई है। धर्मशाला मैनेजर और पति ने पहले इस मामले को गुपचुप ढंग से छुपाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की और मृतका के पिता लियाकत अली निवासी बीबीनगर बुलंदशहर को सूचना दी तो वह परिवारीजनों के साथ मथुरा आए।
विज्ञापन

उन्होंने पोस्टमार्टम गृह पर बताया कि दो-ढाई वर्ष से अमीना और चांद के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसमें काफी समय से अमीना अपने मायके में रह रही थी। सात रोज पहले ही चांद उसे अपने घर बुला लाया था। पिता ने आरोप लगाया कि चांद ने अपने छोटे भाई नजर मोहम्मद व उसकी बहू के सहयोग से अमीना की हत्या की है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चांद को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed