{"_id":"64691dd8638aae7af0094407","slug":"mathura-vrindavan-road-will-shine-with-solar-energy-mathura-news-c-29-1-mtr1009-77072-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सौर ऊर्जा से चमकेगा मथुरा-वृंदावन मार्ग, सेमी हाईमास्क लाइटें लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सौर ऊर्जा से चमकेगा मथुरा-वृंदावन मार्ग, सेमी हाईमास्क लाइटें लगाने की तैयारी
Sun, 21 May 2023 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 21 May 2023 09:14 AM IST
सार
बिरला मंदिर से पागल बाबा मंदिर तक करीब 250 लाइटें लगाईं जाएंगी। ये लाइटें सेमी हाईमास्क होंगी, जो सौर ऊर्जा से चार्ज होंगी। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि जल्द ही लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा-वृंदावन मार्ग से जल्द ही अंधेरा छटने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने इस मार्ग पर सोलर सेमी हाईमास्क लाइटें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्य पर करीब तीन करोड़ की लागत आएगी।
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: सड़क किनारे खड़ी वोल्वो बस में मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत; कई यात्री घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन में बदल दिया ये प्रमुख मार्ग
मथुरा-वृंदावन को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग को लंबी प्रक्रिया के बाद पीडब्ल्यूडी ने फोरलेन में बदल दिया है। इससे यह चाैड़ा तो हो गया है, लेकिन रात में अब भी अंधेरा ही रहता है। बिरला मंदिर से चंद कदम की दूरी के बाद अंधेरा शुरू हो जाता है, जो पागल बाबा मंदिर तक रहता है। हालांकि कुछ स्थानों पर लाइट की व्यवस्था है, लेकिन अधिकाशं हिस्से पर अब भी अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में रात्रि में श्रद्धालुओं को अंधेरे के बीच से ही गुजरना पड़ता था। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सोलर लाइट का प्रबंध किया है। बिरला मंदिर से पागल बाबा मंदिर तक करीब 250 लाइटें लगाईं जाएंगी। ये लाइटें सेमी हाईमास्क होंगी, जो सौर ऊर्जा से चार्ज होंगी। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि जल्द ही लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: सड़क किनारे खड़ी वोल्वो बस में मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत; कई यात्री घायल
विज्ञापन