फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Villagers clashed in village Azizpur and Kharaut, 15 people injured

मथुरा: गांव अजीजपुर और खरौट में ग्रामीण भिड़े, 15 लोग घायल

Mon, 05 Jul 2021 07:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Villagers clashed in village Azizpur and Kharaut, 15 people injured
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में ऑटो खड़ा करने एवं नाली के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों घटनाओं में 15 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव अजीजपुर में रविवार को ऑटो चालक दलवीर ऑटो को अपने घर के सामने खड़ा करके अंदर चला गया। पड़ोस में रहने वाले राकेश ने इसका विरोध किया। दोनों आमने- सामने आ गए। ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। सोमवार की सुबह दोनों फिर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

वहीं गांव खरौट में सोमवार की सुबह रामहेत एवं विजय में नाली निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि दोनों घटनाओं में तहरीर मिलने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed