{"_id":"607adb6b8ebc3e246510dc70","slug":"mathura-two-killed-one-injured-including-woman-in-road-accidents-mathura-news-agr4888961190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मथुरा। एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-115 पर महावन के गांव कारब के पास कैंटर पीछे से ट्रैक्टर में जा घुसा। चालक को नींद की झपकी के चलते हुए हादसे में कैंटर चालक दीपू उर्फ बिजेंद्र (35) पुत्र रघुवीर सिंह यादव निवासी रसूलाबाद, कानपुर देहात की मौत हो गई। महावन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।
थाना प्रभारी सुनील कुमार जोशी ने बताया कि कैंटर चालक भोपाल से दिल्ली की तरफ जा रहा था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, लुधियाना (पंजाब) के गोपालगढ़ निवासी सुनीता (35) पत्नी विश्वेश्वर दामाद विष्णु पुत्र जयवीर निवासी गुबरारी, हाथरस के साथ बाइक पर मथुरा जंक्शन के लिए निकलीं। रास्ते में दामाद मामा के घर आनंदपुर आ गया।
यहां से शुक्रवार की शाम स्टेशन के लिए सास को छोड़ने निकला तो लोवहन बगीची के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सास की मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हो गया। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।