फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Torture of melting and bone-chilling winter continues

मथुरा: गलन और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Torture of melting and bone-chilling winter continues
ठंड से बचने के लिए एक-दूसरे से चिपक कर बैठे बंदर।
मथुरा। सर्दी का सितम बुधवार को भी बरकरार रहा। गलन और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुबह से छाई कोहरे की चादर दोपहर तक तनी रही। दिन भर सर्द हवाओं ने लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। कोहरा छाने से एक्सप्रेसवे सहित मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन कतार लगाकर चलते नजर आए। वहीं ठंड और शीत लहर के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

घने कोहरे की धुंध के कारण वाहनों कि रफ्तार थम गई। वाहन भी धीमी गति से एक्सप्रेसवे और मुख्य मार्ग पर रेंगते नजर आए। ठंड और शीत लहर से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते दिखाई दिए। दोपहर में सूर्यदेव प्रकट होते ही लोगों ने राहत महसूस की लेकिन शाम होते-होते फिर से सर्दी का सितम बरकरार हो गया। लोग घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन

वहीं सर्दी के कारण बाजार में भीड़ कम रही जिससे दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे और समय से पहले ही बाजार में सन्नाटा हो गया। इधर, शहर के साथ-साथ देहात के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण हाईवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, मांट, नौहझील, सुरीर, राया, बलदेव, फरह आदि क्षेत्र में कोहरे का असर दिखाई दिया। राया के संभागीय कृषि प्रशिक्षण केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed