फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: There was a bloody struggle over a plot of 50 square yards

मथुरा: 50 वर्गगज के प्लॉट को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

Fri, 13 Aug 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: There was a bloody struggle over a plot of 50 square yards
मथुरा। 50 वर्गगज के प्लॉट के लिए दो भाइयों की गोली मारकर हत्या की गई थी। यह प्लॉट मृतकों के मकान के बराबर में ही बताया जा रहा है। इस पर मृतक के परिवार का ही कब्जा था। 20 साल पहले यह प्लॉट आरोपियों ने दिया था।
विज्ञापन

11 अगस्त की देर शाम को शेरगढ़ के पैगांव में जो खूनी खेल खेला गया, वह प्लॉट केवल 50 वर्गगज का है। पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है कि 20 साल पहले सुखवीर के परिवार ने यह प्लॉट रतन सिंह को दिया था। अब सुखवीर यह प्लॉट वापस लेना चाहता था, पर रतन सिंह इससे कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं था। पुलिस के अनुसार रतन सिंह के मकान के पास ही यह प्लॉट है।
विज्ञापन

इस प्लॉट को लेकर ही रतन सिंह और सुखवीर सिंह का परिवार एक-दूसरे का दुश्मन हो गया। कई बार प्लॉट को लेकर झगड़े हुए, पर मामला सुलझ नहीं सका। आखिरकार खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों रतन सिंह और राजेश की हत्या ने जरूर दो परिवारों में काफी बड़ी दुश्मनी की दीवार खड़ी कर दी। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि 50 वर्गगज के प्लॉट को लेकर दो पक्षों में यह विवाद हुआ। हालांकि इस मामले में चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगढ़ पुलिस की रही लापरवाही
इस पूरे खूनी संघर्ष में शेरगढ़ पुलिस की लापरवाही साफ उजागर हो रही है। अगर पुलिस सतर्क और सजग होती तो इसे रोका जा सकता था, पर ऐसा नहीं हुआ। जिस प्रकार पुलिस दोहरे हत्याकांड के बाद तेजी दिखा रही है, उसी तरह शुरूआत में दिखाती तो दो जानें बच जातीं। पीड़ित परिवार ने पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed