फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: The ghats of Yamuna shine on Dev Diwali

मथुरा: देव दिवाली पर चमके यमुना के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The ghats of Yamuna shine on Dev Diwali
मथुरा। यमुना के घाट पर दीपदान करता श्रद्धालु।
मथुरा। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली के दौरान दीपदान से यमुना के घाट झिलमिला उठे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिर भी जगमगा गए। इस दौरान लोगों ने घाट और मंदिरों पर पहुंचकर दीपदान किया। घरों पर भी महिलाओं ने दीप जलाए।
विज्ञापन

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन दीपदान की भी परंपरा है, जिसे देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा के अनुसार शुक्रवार को शहर में सामूहिक रूप से लोगों ने यमुना के घाटों पर सामूहिक दीपदान किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस उपलक्ष्य में घाटों को सजाने की जिम्मेदारी संभाली। बड़ी संख्या में शहरवासी भी घाटों पर दीपदान के लिए पहुंची। दीपों से झिलमिल घाटों की शोभा देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार सहित यमुना के घाटों पर दीपदान किया। यही दौर मंदिरों में देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, दीर्घ विष्णु मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दीपदान किया गया।
विज्ञापन

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के तत्वावधान में भजन संध्या यमुना के श्याम घाट पर प्राचीन गोपाल जी की हवेली के समक्ष आयोजित की गई। इसका शुभारंभ भाजपा विधि प्रकोष्ठ के ब्रजप्रांत संयोजक रामकिशन पाठक एवं निगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने किया। श्याम घाट से बंगाली घाट तक क्षेत्र को आकर्षक दीपकों से श्री दीर्घविष्णु सेवा संस्थान, ब्रज पर्यावरण संरक्षण परिषद, तुलसी सेवा ट्रस्ट ने सजाया गया। घाटों पर सुंदर चित्रकारी से रंगोली सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर मुकेश आर्य बंधु, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, रविकांत गर्ग, भदोरिया ग्रुप चेयरमैन हरिकृष्ण भदौरिया, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कांतानाथ चतुर्वेदी, कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, आचार्य ब्रजेंद्र नागर, मयंक चतुर्वेदी एडवोकेट, भाजपा महानगर मंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अमित चौबे, हेमेंद्र वर्मा, मुरलीधर चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुनील चतुर्वेदी, कृष्णा चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। सिंधी वेलफेयर फाउंडेशन मिशन स्माइल द्वारा देव दिवाली और गुरु नानक जयंती पर सामूहिक रूप से दीपदान किया। संस्था की अध्यक्ष गीता नाथानी, महासचिव अनीता चावला एडवोकेट, सचिव ज्योति भाटिया, कोषाध्यक्ष हेमा गंगवानी, प्रचार मंत्री कीर्ति मंगलानी व सदस्य पायल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed