{"_id":"6127a5528ebc3e7a1d779de6","slug":"mathura-thakurji-will-wear-four-clothes-in-four-hours-mathura-news-agr505123194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चार पहर में चार पोशाकें धारण करेंगे ठाकुरजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चार पहर में चार पोशाकें धारण करेंगे ठाकुरजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी चार पहर में चार पोशाकें धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। पोशाकों की कीमत लाखों में होगी। वहीं, चारों पहरों में समय-समय पर ठाकुरजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी निवेदित किए जाएंगे। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को नया रूप प्रदान करने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को प्रात: 4:30 बजे मंगला आरती, प्रात: 7 बजे धूप आरती और 8 बजे शृंगार आरती होगी। भगवान विशेष प्रकार की पोशाक धारण करेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शाम को भक्तों द्वारा ठाकुरजी के श्रीविग्रह का दूध के साथ दही, शहद, बूरा आदि पंचगव्यों से महाभिषेक किया जाएगा।
मंदिर के पुजारियों द्वारा रात इस्कॉन मंदिर के प्रमुख ठाकुर कृष्ण बलराम की विग्रहों का भी महाभिषेक होगा। रात 12 बजे के पश्चात जन्म के दर्शन होंगे। ठाकुरजी को कई प्रकार के व्यंजन ओर भोग निवेदित किए जाएंगे। चार पहर के कार्यक्रमों के दौरान ठाकुरजी अलग-अलग पोशाकें धारण करेंगे। पोशाकों की कीमत लाखों में बताई गईं।।
विज्ञापन
मंदिर के मीडिया प्रभारी रविलोचनदास ने बताया कि अगले दिन मंगलवार को नंद महोत्सव धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हरिनाम संकीर्तन होगा। तीन दिन तक मंदिर में विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नगर के अन्य मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं।