फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Students demonstrate their talent by becoming models of science

मथुरा: साइंस के मॉडल बना छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Wed, 24 Feb 2021 06:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Students demonstrate their talent by becoming models of science
वृंदावन (मथुरा)। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सीबीएसई द्वारा कला एकीकरण (आर्ट इंटीग्रेशन) के अंतर्गत प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें गणित, सामाजिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय में छात्राओं ने अपने ज्ञान व कला कौशल का प्रदर्शन किया। कला और संगीत को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों में सह संबंध स्थापित कर आर्ट इंटीग्रेशन को जोड़ा गया है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, स्मार्ट सिटी, मतदान केंद्र, बांध, फ्रांस व भारत के क्षेत्रों की संस्कृति को इलेक्ट्रॉनिक मानचित्र में प्रकट किया। बजट, राष्ट्रीय आय गणना, वन्यजीव संरक्षण वन, सर्वोच्च न्यायपालिका, गणित विषय में क्षेत्रफल, आयतन, प्रादिकता सांख्यिकी, संख्या पद्धति, बहुपद, विज्ञान में पाचनतंत्र आदि विषयों पर पूर्वी, चयनिका, महक गुप्ता, स्वाति, देवांशी, गौरी, काजल, अदिति, काव्या, ख्याति, किशोरी, गौरांगी, गौरी गौतम ने सुंदर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन विश्वनाथ गुप्ता व उमेश शर्मा, प्रबंध समिति से पद्मनाभ गोस्वामी, बांके बिहारी शर्मा, रेखा माहेश्वरी ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. अंजू सूद, कृष्ण कुमार तिवारी, श्याम सुंदर शर्मा, रवि गौतम, सपना गोयल, स्वीटी, अपर्णा, अर्चना, प्रीती, योगेश सैनी, मीनू उपाध्याय आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed