फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Student going to commit suicide saved on railway track by making video call

मथुरा: वीडियो काल कर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने जा रहे छात्र को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Student going to commit suicide saved on railway track by making video call
मथुरा। 26 जनवरी की रात मथुरा जंक्शन पर परिजन को वीडियो काल करके रेल के नीचे कटकर आत्महत्या करने जा रहे कक्षा बारहवीं के छात्र को जीआरपी ने बचा लिया। राजस्थान के टोंक निवासी छात्र जयपुर में रहकर पढ़ रहा था।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे टोंक, राजस्थान निवासी छात्र के पिता ने प्रभारी निरीक्षक जीआरपी मथुरा विकास सक्सेना को मोबाइल फोन पर सूचना दी कि उनका पुत्र परीक्षा में नंबर कम आने से आहत होकर घर से बिना बताए निकल आया है और आत्महत्या करने के उद्देश्य से मथुरा जंक्शन के पास रेलवे ट्रेक पर खड़ा है। बताया कि उन्हें यह सूचना पुत्र द्वारा वीडियो कॉल करके दी गई है। वीडियो कॉल में वह ट्रैक पर खड़ा दिखाई दे रहा है और बताया की आत्महत्या कर रहा है ।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। प्लेटफार्म नंबर एक के पास ट्रेन के आने से पूर्व ही छात्र को रेलवे ट्रैक से बचा लिया। जीआरपी उसे थाने ले आई और काउंसलिंग करने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द किया गया । जहां से परिजन के के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को बचाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, निरीक्षक अपराध जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, हैंड कांस्टेबल रवि शंकर, अनिल कुमार, रविन्द्र यादव, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा है और दो विषयों में फेल हो गया था। परिजन को यह कहकर जयपुर से निकला कि पिता के पास नागपुर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed