फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Show your donation to a hundred faces.

मथुरा: अपना चंदा सौ मुख तो दिखाए जा मोर मुकुट वारे घुंघराली लट वारे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Show your donation to a hundred faces.
नए आभूषणों में भक्तों को दर्शन देते ठाकुरजी। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधारमण लाल इन दिनों द्वादश भक्ति रस निकुंजों में दर्शन देकर भक्तों को आनंदित कर रहे हैं। प्रभु को शीत लहर से बचाव के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक ठा. राधारमण मंदिर में श्री चैतन्य प्रेम संस्थान के तत्वावधान में चल रहे शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में ठाकुरजी ने नए आभूषणों में भक्तों को दर्शन दिए। अपना चंदा सौ मुख तो दिखाए जा, मोर मुकुट वारे घुंघराली लट वारे...आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

दर्शन के दौरान ठाकुरजी ने नीले रंग की जैकेट सहित नारंगी पोशाक धारण कर रखी थी, जिसकी शोभा बरबस ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। इस दौरान ठाकुरजी को 500 वर्ष पुरानी प्रज्ज्वलित अग्नि पर विविध मेवा एवं मसालों से तैयार खिचड़ी निवेदित की गई। इसके साथ ही चांदी की अंगीठी से ठाकुरजी को ठंड से बचाव के लिए तपिश प्रदान की जा रही थी। ठाकुरजी को प्रतिदिन निवेदित किए जा रहे पान की तासीर गर्म करने के लिए केसर एवं जावित्री का भी प्रयोग जा रहा है।
विज्ञापन

सायंकाल ठाकुरजी ने औलाई में भक्तों को दर्शन दिए। रासाचार्य स्वामी फतेहकृष्ण महाराज एवं स्वामी हरेकृष्ण शर्मा शरद’ ने संयुक्त रूप से राग सेवा प्रस्तुत की। उन्होंने मेरो मन गिरिधर छवि पें अटकौ..., श्रीराधारमण राधारमण कहो मन मेरे..., लखि जिन लाल की मुस्कान..., कोटि जन्म पाप जाएं क्षण में सब तेरे आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगंतुकों का स्वागत आध्यात्मिक गुरु आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी आदि ने किया। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी निकुंज सेवा महोत्सव का आनंद लेने पहुंचे, उनके साथ सोहन सिंह सिसौदिया, नूतन बिहारी पारीक, विष्णुदान शमा व मौना शुक्ला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed