{"_id":"603652758ebc3ee90840624a","slug":"mathura-scholarship-of-more-than-40-thousand-students-stuck-mathura-news-agr482029846","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अटकी 40 हजार से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अटकी 40 हजार से अधिक छात्रों की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। छात्रवृत्ति घोटाले का भय अधिकारियों को छात्रवृत्ति फार्म अग्रसरित करने से रोक रहा है। उन्हें भय है कि कहीं छात्रवृत्ति में कोई घोटाला न हो जाए और उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म तो अग्रसरित कर दिए हैं लेकिन डिग्री कॉलेज के छात्रों की छात्रवृत्ति फार्म अटके पड़े हैं। इसमें बीएड बीटीसी, फार्मेसी व अन्य तकनीकी कोर्स के कॉलेज के करीब 40 हजार से अधिक छात्र शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा इन्हें अग्रसरित नहीं किया जा रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी ने पहले ही जिला विद्यालय निरीक्षक को छात्रवृत्ति फार्म अग्रसरित करने को कहा है। विगत वर्ष में छात्रवृत्ति में करोड़ों रुपये का घोटाला मथुरा सहित अन्य जनपदों में पकड़ा गया था। इस दफा शासन ने अपने तथा समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर द्वारा अपने स्तर से जांच कर अगले सत्र 2020-2021 के छात्रों की छात्रवृत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक को इन फार्म को अग्रसरित करना होगा, लेकिन उनके द्वारा यह नहीं किया जा रहा। कक्षा 9 व 12 के छात्रों के फार्म अग्रसरित कर दिए हैं लेकिन डिग्री कॉलेज व तकनीकी कोर्स करने वाले छात्रों के फार्म अग्रसरित नहीं किए हैं। समाज कल्याण विभाग के निदेशक बाल कृष्ण त्रिपाठी ने डीएम मथुरा से इन फार्मों को अग्रसरित कराने के लिए कहा है।