फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Roadways and normal buses ran full

मथुरा: खचाखच भरकर दौड़ी रोडवेज और जेनर्म की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Roadways and normal buses ran full
पुराने बस स्टैंड पर बस में चढ़ती भीड़।
मथुरा। भैयादूज पर रोडवेज और जेनर्म की बसें यात्रियों से खचाखच भरकर दौड़ीं। बसों में सीट के लिए भी मारामारी मची रही। बस की सीट को घेरने के लिए खिड़कियों से बच्चों को घुसाया गया। सुबह से देरशाम सवारियां निकलती रहीं तो बसों को दौड़ाने का क्रम लगातार बना रहा।
विज्ञापन

भाइयों को टीका करने के लिए बहनें अपने मायके जाने के लिए निकलीं। इसके चलते शहर के अंतरराज्यीय बस अड्डे और पुराने बस अड्डे पर भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों को पर्याप्त इंतजाम किया था। सुबह से खचाखच बसें दौड़ी। हर कोई बसों में सीट पाने के लिए जद्दोजहद करते दिखा। हर बहन को भाइयों के पास जाने की जल्दी थी। सुबह से शाम तक रोडवेज और जेनर्म की बसें दौड़ी।
विज्ञापन

बसों में भीड़ के कारण बहनें भाइयों के पास समय से भी नहीं पहुंच सकीं। मथुरा से नौहझील जा रही पिंकी ने बताया कि वह यह सोचकर सवेरे जल्दी निकली थीं कि बस आसानी से मिल जाएगी लेकिन बस अड्डे पर इतनी भीड़ थी कि करीब एक घंटा इंतजार के बाद ही बस मिल सकी। बलदेव जा रही राधिका ने बताया कि परिवहन विभाग को भाईदूज पर बहनों के लिए अलग से बसों का इंतजाम करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां दौड़ी रोडवेज और जेनर्म की बसें
- आगरा, दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, फिरोजाबाद, टूंडला, गोरखपुर, इटावा, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, जयपुर, बरसाना, गोवर्धन, नौहझील, सुरीर, वृंदावन, कोसी, बलदेव।
११५ रोडवेज और ५३ जेनर्म की बसें दौड़ाई गई। खूब सवारियां निकलीं तो बसों की कमी भी नहीं होने दी गई। सुबह से शाम तक सवारियां निकलती रहीं।
-नरेश चंद गुप्ता, एआरएम, मथुरा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed