फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 55 wheat trucks empty at SWC godown

मथुरा: एसडब्ल्यूसी गोदाम पर गेहूं के 55 ट्रक हुए खाली

Tue, 25 May 2021 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 25 May 2021 01:00 AM IST
सार

एसडब्ल्यूसी गोदाम पर सोमवार को कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे गेहूं की बोरियों से लदे 55 ट्रकों को खाली कराया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने गोदाम पर पहुंचकर अनलोडिंग कराई।

विज्ञापन
Mathura: 55 wheat trucks empty at SWC godown

विस्तार

मथुरा। एसडब्ल्यूसी गोदाम पर सोमवार को कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे गेहूं की बोरियों से लदे 55 ट्रकों को खाली कराया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने गोदाम पर पहुंचकर अनलोडिंग कराई। बता दें कि आज ही के अंक में अमर उजाला में इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। उसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी चेते और कार्रवाई की।
विज्ञापन

जनपद के 85 क्रय केंद्रों से खरीदे गए किसानों के गेहूं को लेकर आ रही समस्या का सोमवार को समाधान होने लगा। क्रय केंद्रों द्वारा खरीदे गए गेहूं को ट्रकों में लाद कर एफसीआई द्वारा निश्चित किए गए एसडब्ल्यूसी के गोदाम महोली रोड पर भेजा जाता है। यहां पर कई दिनों से गेहूं लेकर ट्रक खड़े हुए थे। जिसके कारण क्रय केंद्रों से और गेहूं नहीं उठ पा रहा था और किसानों के गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों ने रोक दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक एफसीआई आरबी मीना तथा खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह एसडब्ल्यूसी के गोदाम पहुंचे। उनके द्वारा यहां के अधिकारियों से बात करके बाहर खड़े करीब 55 ट्रकों का गेहूं उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे पास अन्य स्थान भी मौजूद
हालांकि हमारे पास यहां पर पर्याप्त स्पेस है यदि आवश्यकता होगी तो अन्य स्थान भी हमारे पास मौजूद है उसका उपयोग किया जाएगा। आज 55 से अधिक ट्रकों से गेहूं गोदाम में रखवाया गया। यदि किसी क्रय केंद्र प्रभारी को परेशानी हो तो वह हमसे संपर्क कर सकता है।

- आरबी मीना, क्षेत्रीय प्रबंधक एफसीआई
एडीएम को एक क्रय केंद्र बंद मिला
सोमवार को एडीएम प्रशासन सतीश चंद्र त्रिपाठी ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी की मौजूदगी में मंडी समिति के पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें से एक पीसीएफ का क्रय केंद्र बंद मिला। जिनके केंद्र प्रभारी किशन लाल तथा सचिव अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं अन्य चार क्रय केंद्रों को दो हजार बोरी दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed