फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Raman House won 2-1 in volleyball competition

मथुरा: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रमन हाउस 2-1 से रहा विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Raman House won 2-1 in volleyball competition
कोसीकलां में वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजयी टीम को सम्मानित करते हुए अतिथिगण। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। मार्डन एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य आरके गर्ग, प्रशासनिक अधिकारी सोनिया कोहली ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से खिलाड़ियों में मानसिक मजबूती मिलती है। उन्होंने बच्चों की खेल रुचि को देखते हुए कहा कि ये खेल बहुत ही रोचक खेल होता है। प्रतियोगिता में रमन हाउस के विमल, प्रतीक, कृष्णा, हार्दिक, अभिवन, दिव्यांशु, पुरुषोत्तम, हिमांशु, विवेक, अनुज कन्हैया तथा वैज्ञानिक आइंस्टीन हाउस के उमेश, दीप, गौरव, तरुण, रामबाबू, हितेश, पीयूष, अभिषेक, रामवीर के मध्य खेला गया, जिसमें रमन हाउस लगातार दो मैचों में 2-1 के अंतर से विजयी रही।
विज्ञापन

दिव्या तिवारी, कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी, सुनीता, हेमलता, सोमिता पाल, नवनीत अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, मुकेश पांडेय का सहयोग रहा।
टेबल टेनिस में प्रदर्शन कर बटोरीं तालियां
विद्या देवी जिंदल स्कूल ने जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-15 बॉय सिंगल्स में संजीव कुमार विजेता और जितेश कुमार निषाद उप विजेता रहे। अंडर-19 बॉय सिंगल्स में यश थापा विजेता रहे, अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में जसिका पाल विजेता, रीतू कुमारी उप विजेता रहीं। वहीं, वोमेन्स डबल्स में जसिका पाल और रीतू कुमारी विजेता तथा अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स उप विजेता स्वीटी सिंह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल कुमार रंगा, अभिनव छुम्वाल, देवाशीष सिंह तथा अपूर्वा सिंह का अपनी-अपनी कैटेगिरी में शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू जॉसफ, सिस्टर सबीना टोपो ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डायरेक्टर एचएस चौधरी, प्रबंधक विनोद शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं ग्रीन दिवाली मनाने का आह्वान किया। संचालन क्रीड़ाध्यक्ष दिनेश चंद अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed