फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Private bus entered into dumper, driver and helper injured

मथुरा: प्राइवेट बस डंपर में घुसी, चालक व हेल्पर घायल

Sun, 25 Apr 2021 06:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Private bus entered into dumper, driver and helper injured
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : MATHURA
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह आगरा से नोएडा जा रही यात्री विहीन प्राइवेट बस चालक को नींद की झपकी आने से आगे चल रहे डंपर में घुस गई। इससे चालक व हेल्पर घायल हो गए। चालक स्टेयरिंग में फंस गया। उसे जैसे-तैसे निकाला गया। एक्सप्रेसवे कर्मियों व पुलिस ने घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चालक सुखीराम निवासी बढ़ौत बागपत अपने साथी हेल्पर भगवान सिंह निवासी हरिद्वार के साथ प्राइवेट बस को लेकर बिहार से आगरा होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। बस में चालकों के अलावा कोई यात्री नहीं था। सुबह सात बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 80 गांव तेहरा के निकट पहुंचे ही थे कि नींद की झपकी आते ही बस चल रहे डंपर में घुस गई। बस के परखच्चे उड़ गए। चालक स्टेयरिंग में फंस गया तथा दूसरा हेल्पर भी घायल हो गया। एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों व सुरीर पुलिस ने स्टेयरिंग में फंसे चालक को बाहर निकला। क्रेन की मदद से बस एवं डंपर को टोल पर पहुंचा कर रास्ता चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed