{"_id":"674d64ea5d50a850af04b985","slug":"mathura-police-caught-three-criminals-in-an-encounter-two-were-shot-in-the-leg-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश, दो के पैर में लगी गोली; कई वारदातों के दे चुके हैं अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश, दो के पैर में लगी गोली; कई वारदातों के दे चुके हैं अंजाम
Mon, 02 Dec 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:12 PM IST
सार
मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को दबोच लिया। फायरिंग के दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर हैं और कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे तीन बदमाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर बैटरी चोरी करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया है कि रविवार देर रात रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाश ऑटो में सवार होकर चोरी किए गए माल को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और बाद रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर ली। तीनों बदमाशों ने घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसके चलते दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई और घायल हो गए। पकड़े गए बदमाश कपूर उर्फ कपूरा निवासी फिरोजाबाद, समीर पुत्र कल्लू और राहुल पुत्र बासदेव खंदारी आगरा रहने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ऑटो, दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, पांच बैटरी व वायर, नौ हजार की नकदी बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।