फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Police caught 220 cases of illegal liquor

कचरे के बोरों में शराब: मथुरा पुलिस ने बरामद कीं 16 लाख रुपये की 220 पेटियां, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 20 Feb 2023 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Feb 2023 04:30 AM IST
सार

पुलिस टीम को देख तस्करों ने भागने का प्रयास किय, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच  लिया। कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें  से शराब की पेटियां बरामद हुईं।

विज्ञापन
Mathura: Police caught 220 cases of illegal liquor
अवैध शराब पकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

मथुरा की छाता कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने दो शराब तस्करों से 16 लाख रुपये की 220 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। ये शराब कैंटर में कचरे के बोरों में छिपाकर ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे के नेतृत्व में थाना छाता पुलिस मय स्वाट टीम 18 फरवरी को हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। सूचना पर दो शराब तस्करों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे शराब को कैंटर में, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहे थे। सूचना मिली थी कि कोसीकलां की ओर से कैंटर आ रहा है, जिसमें अवैध शराब लदी है। पुलिस टीम ने चौकी दौताना के पास बैरियर लगा कर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान कोसीकलां की तरफ से आ रहे कैंटर को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो पुलिस टीम को देखकर चालक व उसका साथी कैंटर को रोक कर खिड़की से कूद कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर उनको पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों से भागने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि कैंटर में शराब लदी है। कैंटर पर लगे तिरपाल को हटा कर देखा गया तो उसके अंदर कचरे के बोरों में शराब की पेटिया लदी थीं। कुल 220 पेटी बरामद हुई। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। बरामद शराब गैर प्रांत चंडीगढ़ की है। थाना प्रभारी संजीव दुबे का कहना है कि 220 पेटी शराब कैंटर से बरामद हुई है। कैंटर के चालक व क्लीनर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed