फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura performs well in revenue work, while Mainpuri leads in development work.

Mathura News: राजस्व कार्यों में मथुरा का प्रदर्शन बेहतर, विकास कार्यों में मैनपुरी आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mathura performs well in revenue work, while Mainpuri leads in development work.
डीएम कार्यालय का दृश्य। फोटो आर्काइव
मथुरा। सितंबर की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में इस बार मथुरा ने राजस्व कार्यों में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं विकास कार्यों की रैंकिंग भी सुधरी है। हालांकि विकास कार्यों में मैनपुरी ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। आगरा मंडल में विकास कार्यों में आगरा और राजस्व कार्यों में फिरोजाबाद सबसे फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

प्रत्येक माह विकास और राजस्व कार्यों के आधार पर प्रदेश के 75 जिलों की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की जाती है। सितंबर में कराए गए कार्यों के आधार पर शुक्रवार को शासन ने रैंकिंग जारी कर दी। इसमें राजस्व कार्यों के आधार पर मथुरा उत्तर प्रदेश में चौथे और आगरा मंडल में पहले पायदान पर रहा। वहीं मैनपुरी प्रदेश में 16वीं रैंक के साथ मंडल में दूसरे, आगरा 57वीं रैंक के साथ मंडल में तीसरे और फिरोजाबाद 65वीं रैंक के साथ मंडल में सबसे नीचे रहा।
विज्ञापन

विकास कार्यों की अगर बात करें तो यहां मैनपुरी ने बाजी मार ली। मैनपुरी प्रदेश में दूसरी रैंक के साथ ही मंडल में भी टॉप पर रहा। इसके बाद फिरोजाबाद को 7वीं, मथुरा को 35वीं और आगरा को 43वीं रैंक हासिल हुई। मथुरा को अगस्त माह के आधार पर 42वीं रैंक हासिल हुई थी, जो इस बार सुधरी है। वहीं, आगरा का प्रदर्शन विकास कार्यों में सबसे खराब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
संयुक्त रैंकिंग में मथुरा को प्रदेश में 13वीं रैंक
सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास और राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग भी जारी की जाती है। इसमें मथुरा 13वीं रैंक के साथ मंडल में दूसरे स्थान पर रहा। यहां भी मैनपुरी ने चौथी रैंक हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं फिरोजाबाद 35वें और आगरा 57वें स्थान पर रहा।

---
मथुरा ने इस बार राजस्व कार्यों में प्रदेश में चौथा और विकास कार्यों में 35वां स्थान प्राप्त किया है। बाढ़ के चलते विकास कार्य प्रभावित हुए। अब तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं, इससे रैंकिंग सुधरी है। इस बार विकास कार्यों में भी टॉप-10 में स्थान बनाने का प्रयास रहेगा।
- चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed