फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Municipal Corporation's monkey catch campaign started, 85 monkeys imprisoned in cage

मथुरा: नगर निगम का बंदर पकड़ो अभियान शुरू, 85 बंदर पिंजरे में कैद

Wed, 01 Sep 2021 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Municipal Corporation's monkey catch campaign started, 85 monkeys imprisoned in cage
नगर निगम के पिंजरे में कैद बंदर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जनता की मांग और मथुरा-वृंदावन महानगर में वर्तमान समय की सबसे बड़ी समस्या को लेकर मथुरा में बुधवार से बंदर पकड़ो अभियान प्रारंभ हो गया है। नगर निगम ने बीते सप्ताह इस का टेंडर खोला था। पहले दिन 85 बंदर पकड़े गए। यह बंदर बीहड़ में छोड़े जाएंगे। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

लगातार बंदरों से परेशान होकर महानगर की जनता विरोध की आवाज बुलंद करने लगी थी। इन लोगों ने डीएम तक दस्तक देकर बंदरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बंदर अभी तक सामान हाथ से खींचकर ले जाते हैं। कुछ दिनों से यह बंदर जानलेवा भी होने लग गए। छत से कई लोगों को गिरा चुके बंदर अब काफी आततायी हो गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को महापौर ने बंदरों को पकड़वाने का अभियान शुरू करवा दिया। इसकी शुरूआत मथुरा शहर से हुई। नगर निगम की टीम जुटी तो करीब 85 बंदर पकड़कर पिंजरों में कैद कर लिए गए। इन बंदरों को बीहड़ में छुड़वाया जाएगा। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने बताया कि बंदर पकड़ो अभियान लगातार चलता रहेगा। लोगों को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़ते हैं बंदर
टीम के पास कई पिंजरे होते हैं। उन पिंजरों को जहां बड़ी संख्या में बंदर होते हैं, वहां लगा दिया जाता है। पिंजरों में चना व अन्य खाने-पीने की चीजें रख दी जाती हैं। एक डोरी की मदद से दरवाजा खुला रहता है। जैसे ही कई बंदर पिंजरे में खाने के लालच में घुसते हैं, डोरी से दरवाजा बंद कर दिया है।
बाद में पिंजरों में कैद बंदर जंगलों में छोड़ दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed