फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Metropolitan BJP performed Jalabhishek in temples, lamps were donated at homes

मथुरा: महानगर भाजपा ने मंदिरों में किया जलाभिषेक, घरों पर दीपदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Metropolitan BJP performed Jalabhishek in temples, lamps were donated at homes
मथुरा। भाजपा शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाई भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का शिलान्यास किया तो इसकी खुशियां संपूर्ण भारत के साथ मथुरा में भी मनाई गई। सभी शिवालयों पर महानगर के भाजपाइयों ने जलाभिषेक करके पूजा पाठ किया। कई मंदिरों में वाराणसी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण चला। भाजपाइयों ने प्रसाद व फल का वितरण भी किया। वहीं, घरों में भी दीपदान किया गया।
विज्ञापन

महानगर के महाविद्या देवी मंदिर पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जलाभिषेक करके पूजन किया। यहां आमजन के लिए बनारस में होने वाले कार्यक्रम को टेलीविजन स्क्रीन पर लाइव प्रसारण देखा गया। कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ऐसे नेता हैं, जो भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर प्रधानमंत्री का सपना था, जिसकी नींव उन्होंने 2 साल पहले रखी थी।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर का सौंदर्यीकरण और सुविधाओं में वृद्धि जैसे कार्यों की कड़ी में सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम के शुभारंभ से भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण में एक नया अध्याय जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यक्रम समूचे उत्तर प्रदेश के साथ मथुरा महानगर के सभी 12 मंडलों में आयोजित किया गया। इस मौके पर राजू यादव, श्याम सिंघल, प्रमोद बंसल, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, चंद्रपाल कुंतल, चिंताहरण चतुर्वेदी, नीरू सक्सेना, दीपक गोला, कौशल बंसल, दीपांकर भाटिया, मोनू चौधरी, दीपक स्वामी, विनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा महानगर की अध्यक्ष पूजा चौधरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहर के रंगेश्वर मंदिर पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करके खुशी मनाई। इस मौके पर महानगर मंत्री माधुरी सिंह, अलका, नीतू, ममता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed