फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Martyrs memorial will be beautified soon: Laxminarayan

मथुरा: जल्द होगा शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण: लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Martyrs memorial will be beautified soon: Laxminarayan
संसद पर आतंकी हमले में शहीद घनश्याम पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीन? - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। संसद भवन पर आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर घटना में शहीद दिल्ली पुलिस के जवान घनश्याम पटेल के पैतृक गांव हरीपुरा में शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की बात कही।
विज्ञापन

हरीपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रात: हवन-यज्ञ किया गया। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण स्मारक स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद घनश्याम पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संसद पर हुए हमले को कोई नहीं भूल सकता। लेकिन जिस बहादुरी से जवानों ने न केवल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि उनको मौत के घाट भी उतार दिया।
विज्ञापन

कहा कि संसद भवन पर आतंकवादियों के नापाक इरादों को विफल करते हुए कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन शहीदों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। शहीद के पुत्र बच्चू सिंह ने कैबिनेट मंत्री से समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण की मांग की। जिस पर मंत्री ने उनको आश्वस्त करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। राजवीर सिंह, मनोज फौजदार कर्मवीर सिंह, होती चौधरी, हरी सिंह पटेल, राहुल पटेल, निखिल गुर्जर, सुंदर सिंह, विजेंद्र, धर्मवीर शर्मा, वेद शर्मा, भगवत गुप्ता, हुकम अग्रवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

१३ दिसंबर 2001 को हुआ था संसद पर हमला
13 दिसंबर 2001 को देश उस समय हिल गया जब शीतकालीन सत्र के दौरान 5 आतंकियों ने संसद भवन पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 आतंकी मारे गए, वहीं दिल्ली पुलिस के 6 जवानों के अलावा संसद भवन का एक माली और दो सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे। शहीद हुए लोगों में दिल्ली पुलिस में जवान घनश्याम पटेल हरीपुरा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed