फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Injured after falling from the roof, SN died

मथुरा: छत से गिरकर हुआ घायल, एसएन में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Injured after falling from the roof, SN died
मथुरा। तीन दिन पूर्व शहर के घीयामंडी के खारी कुआं मोहल्ले में मकान की छत से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की मंगलवार को आगरा के एसएन हॉस्पिटल में मौत हो गई। परिवार के ही दो पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। एक पक्ष ने पोस्टमार्टम को लेकर भरतपुर गेट चौकी का घेराव करके हंगामा काटा। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के खारी कुआं मोहल्ला निवासी बिरयानी बेचने वाला शकील (32) पुत्र वसीम १८ दिसंबर की शाम घर की छत से गिरकर घायल हो गया था, जिसे परिजन जिला अस्पताल से ले गए। यहां से उसे आगरा रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह शकील की आगरा में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसके मुुंह से झाग निकला, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने उसे विषाक्त दिया। आगरा से शव मथुरा आवास पर लाया गया, जहां मृतक के भाई व अन्य परिजनों ने मृतक की पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष मृतक का पोस्टमार्टम कराना चाहता था तो दूसरा इसका विरोध कर रहा था। इसी कोे लेकर समुदाय विशेष के लोगाेें ने भरतपुर गेट पुलिस चौकी का घेराव किया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। १८ दिसंबर को छत से गिरने के बाद परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी। मंगलवार को मौत होने पर परिजनों ने बताया। फिलहाल तहरीर मिलने पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed